Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कही प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में ‘सरोजनीनगर परिवार’ की गारंटी की बात

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा कि “अबतक 1.5 साल में हमने 700 से ज्यादा बच्चों को साइकिल और टेबलेट दी है. हर गांव में हमने यूथ क्लब बनवाए हैं.”

लोगों को संबोधित करते डॉ. राजेश्‍वर सिंह

UP News: यूपी में लखनऊ के सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बीते करीब डेढ़ साल में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन की बात कही है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “अब तक सरोजनी नगर के 700 से ज्यादा बच्चे हमारे पास आए. हमारा कार्यक्रम ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जो चलता है उसके तहत हमारी टीम हर हफ्ते गांव जाती है वहां बच्चों का मार्कशीट देखती है, जो मेधावी बेटे-बेटियां हैं या बच्चे हैं उनको साइकिल देती है यदि टेबलेट कि जरूरत है तो वो भी देती है.”

1.5 साल में 700 से ज्यादा बच्चों को दी साइकिल और टेबलेट

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा कि “अबतक 1.5 साल में हमने 700 से ज्यादा बच्चों को साइकिल और टेबलेट दी है. हर गांव में हमने यूथ क्लब बनवाए हैं. अबकी बार हमको संकल्प लेना है सरोजनी नगर से सबसे ज्यादा मतों से जीता कर हिंदुस्तान में रिकॉर्ड बनाना है.” वहीं आयोजित कार्यक्रम में लोगो की भीड़ अपने विधायक को सुनने के लिए जमी रही. इस दौरान वहां आए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. डॉ. राजेश्‍वर सिंह के संबोधन के दौरान ही ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय श्रीराम’ के अलावा राजेश्वर सिंह और पार्टी से जुड़े नारे पूरे जोश के साथ लगे.

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: 670 कैमरे, 8 एरियल ड्रोन्स और सैकड़ों पुलिसकर्मी….रामनवमी पर अयोध्या में कुछ यूं रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

‘सरोजनीनगर परिवार’ की गारंटी

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कार्यक्रम को लेकर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “ये जोश, युवा सशक्तिकरण का है! युवाओं की आकांक्षाओं का है! युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है!! ये जोश, प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की ‘सरोजनीनगर परिवार’ की गारंटी है!!” पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital