देश

MLA खरीद फरोख्त मामला: नोटिस सर्व कराने मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

MLA Horse Trading Case: विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस सर्व कराने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के घर पहुंची. सूत्रों की मानें तो मंत्री अपने आवास पर नहीं हैं. फिलहाल टीम उनके घर पर ही मौजूद है. जानकारी के अनुसार  दिल्ली पुलिस के नोटिस में तीन सवाल पूछे गए है. पहला जो आरोप लगाए गए हैं उसके सबूत दें. दूसरा 7 विधायकों के नाम बताइए. तीसरा जो सबूत हैं वो दिल्ली पुलिस को सौंपे ताकि जांच की जा सके. इससे पहले कल शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंच नोटिस सर्व किया था.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे, प्रदेश को देंगे 11 हजार करोड़ की सौगात

बता दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि आप के 7 विधायकों को भाजपा की ओर से 25-25 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि शराब घोटाले में बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करवाकर सरकार गिराने की साजिश रच रही है. इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि हमारे विधायक मजबूती से हमारे साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल हो जाएंगे.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज करवाया मामला

सीएम के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका यह आरोप राजनीतिक अस्तित्व को बचाए रखने की कोशिश मात्र है. यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. मामले में वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवायी. इसके बाद दिल्ली पुलिस अब तक 2 बार सीएम केजरीवाल के घर नोटिस सर्व करने जा चुकी है. लेकिन सीएम केजरीवाल की ओर से नोटिस रिसीव नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः ‘2 महीने पहले इस्तीफा दे चुका हूं…’ छगन भुजबल बोले- मराठाओं को आरक्षण दें मगर OBC कोटे से नहीं

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago