लाइफस्टाइल

Pav Bhaji Recipe: खाना चाहते हैं बेहद टेस्टी डिश तो ट्राई करें मुंबई स्टाइल पाव भाजी, जानें इसकी रेसिपी

Pav Bhaji Recipe: आजकल के लोगों को बाहर का स्ट्रीट फ़ूड बेहद पसंद आता है, इन्हीं में एक पाव भाजी. वैसे तो पाव भाजी मुंबई के फेम्स स्ट्रीट फूड में से एक है, लेकिन अब इस डिश को हर जगह बड़े ही चाव से खाया जाता है. साथ ही इसे घर पर जल्दी और आसानी से तैयार भी किया जा सकता है. पाव भाजी को आप लंच या डिनर कभी भी खा सकते है. बच्चे हो या बूढ़े सब इसका भरपूर आनंद लेते हैं. पाव भाजी पौष्टिकता से भरपूर होती है क्योंकि इसमें अधिक सब्जियों का यूज होता है, जिससे आप स्वस्थ और हेल्दी रहते हैं. सर्दियों के मौसम में पाव भाजी हर किसी को पसंद आती है, इसे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए आपको बताते हैं पाव भाजी बनाने की रेसिपी…

पाव भाजी बनाने की सामग्री (Pav Bhaji Recipe)

3 आलू
2 कटे टमाटर
500 ग्राम फूलगोभी
3-4 चम्मच कटे हरे धनिया
1 कप मटर दाने
100 ग्राम बटर
2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच पाव भाजी मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार

पाव भाजी बनाने की विधि (Pav Bhaji Recipe)

पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्ज़ियों को अच्छी तरह धो लें.
फिर आलू, गोभी, मटर के दाने और हरी मिर्च को काट ले.
उसके बाद कूकर में डालकर उसे 5-7 सीटी लगने दें.
कुकर का गैस निकलने के बाद उसमें से सभी सब्ज़ियों को निकाल लें.
फिर सभी सब्ज़ियों का पेस्ट बना लें।फिर पैन को गर्म करें उसमें बटर डाले.
बटर मेल्ट होने के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें.
फिर कटे हुए टमाटर और प्याज को अच्छी तरह भून लें.
उसके बाद हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक सबको अच्छी तरह मिक्स करके भून लें.
मसाला भूनने के बाद सब्ज़ियों के पेस्ट को पैन मे डाल दें.
फिर मसाले और सब्ज़ियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
सब्ज़ी मिक्स करने के बाद उसके ऊपर पाव भाजी मसाला डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से मिला लें.
लास्ट में भांजी में बारीक कटे धनिया पत्ता और थोड़ी सी बटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
आपका ये भाजी तैयार हो गया है आप इसे एक बाउल में निकाल कर ऊपर से धनी पत्ते और बटर डालकर गार्निश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : यार इतना घटीया पब्लिसिटी स्टंट… Poonam Pandey के भद्दे मजाक पर भड़के राखी सावंत समेत कई सितारे

गैस पर सेकें पाव

गैस पर तवा गर्म कर लें. उसके बाद पाव को बीचो बीच से काट के दोनों तरफ अच्छी तरह से बटर लगाकर सेक लें।ये आपके पाव भाजी तैयार हो चुके हैं. गर्म-गर्म पाव भाजी को परोसे और आनंद लें.

Uma Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago