Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“पहले मुहर्रम में यूपी की सड़कें सूनी हो जाती थीं”, सीएम योगी बोले- ताजिया के नाम पर अब किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के साथ 500 साल का इंतजार खत्म हुआ.

CM Yogi

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में मुहर्रम के समय राज्य की सड़कें सुनी हो जाती थीं, लेकिन आज मुहर्रम बीत जाता है और इसका किसी को पता भी नहीं चलता. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पीपल के पेड़ काटे जाते थे. लेकिन आज किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी. आज के समय में कहा जाता है कि अगर त्योहार मनाना है तो नियमों के अंदर मनाओ, नहीं तो अपने घर में बैठे रहो.

प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने में सफलता मिली

उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में विपक्ष उछल-कूद मचा रहा था. उनके कार्यकर्ता मारपीट कर रहे थे. लेकिन आज हमें उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने में सफलता मिली है.

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के साथ 500 साल का इंतजार खत्म हुआ. भाजपा किसी भी परिस्थिति में बैकफुट पर आने की स्थिति में नहीं है. राज्य में कानून की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, इसको भाजपा ने करके दिखाया है.

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पराजय की ओर बढ़ रही है. लोकसभा में लगातार तीसरी बार कांग्रेस 100 से कम सीटों पर सिमटी है. इसके अलावा कई राज्यों में तो पार्टी का खाता तक नहीं खुला. वर्ष 1962 के बाद पहली बार देश में लगातार तीन बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है.

मुख्यमंत्री ने राज्य के दूसरे सबसे बड़े दल समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि परिवारवादी लोग आज भी जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं. सपा और कांग्रेस के लोग कोरोना महामारी के समय में घर में बैठे हुए थे, जबकि भाजपा के लोगों ने उस समय काम किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital