देश

नोएडा फिल्म सिटी में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा, लाइटिंग का खंभा गिरने से मॉडल की मौत, कई लोग घायल

नोएडा फिल्म सिटी सेक्टर 16ए के लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैशन शो के दौरान हादसा हो गया. एक खंभा गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे फैशन शो के दौरान हादसा हो गया. लाइटिंग ट्रस्ट (लोहे का जालनुमा खंभा) गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. मृत मॉडल की पहचान कोतवाली बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित दिव्यांश फ्लोर निवासी वंशिका चोपड़ा (24) के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक की पहचान आगरा में ग्वालियर रोड स्थित गोपालपुरा निवासी बॉबी राज के रूप में हुई है.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में फैशन शो के दौरान हादसा हो गया है, जिसमें भाग लेने आई एक मॉडल की मौत हो गई है. साथ ही एक युवक भी घायल हो गया है. जांच में पता चला कि आयोजन के दौरान लाइटिंग ट्रस्ट (लोहे का जालनुमा खंभा) वंशिका और बॉबी राज के ऊपर गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि बॉबी राज का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Ghaziabad : ऑनलाइन गेम के बहाने धर्मांतरण कराने वाले बद्दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैन लड़के का कराया था कन्वर्जन

पुलिस के मुताबिक, वंशिका की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फैशन शो के आयोजक और लाइटिंग ट्रस्ट लगाने वाले से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के संबंध में पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

13 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

35 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

35 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

59 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago