देश

मोदी सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर पर लगाया बैन, गृह मंत्रालय ने कहा- लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है ये संगठन

केंद्र की मोदी सरकार ने इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-ut-Tahrir) पर बैन लगा दिया है. इस संगठन की स्थापना साल 1953 में येरुशलम में किया गया था. इस संगठन का उद्देश्य आतंकी गतिविधियों और जिहाद के जरिए वैश्विक स्तर पर खिलाफत इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है.

Hizb-ut-Tahrir पर आतंक फैलाने का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में हिज्ब-उत-तहरीर पर आतंकी साजिश रचने, टेरर फंडिंग और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के साथ ही ISIS में शामिल करने की बात कही गई है. ये संगठन भोले-भाले युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करने के लिए ब्रेन वॉश करता है.

यह भी पढ़ें- अपने Ratan को खोने की खबर सुनकर गम में डूबा जमशेदपुर, जानें क्यों वहां के दिलों में बसते हैं Tata

युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा

अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि हिज्ब-उत-तहरीर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, आतंकी संगठनों में शामिल करने के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सुरक्षित एप्स का इस्तेमाल करता है. यह संगठन आंतरिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है. इस समूह को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है.

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: विधायक दल के नेता चुने गए उमर अब्दुल्ला, 4 निर्दलीय विधायकों ने भी दिया समर्थन

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

3 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

13 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

37 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

37 minutes ago