देश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (19 जुलाई) सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें सभी दलों के नेता शामिल होंगे. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से अपील की जाएगी. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है.

सभापति ने भी बुलाई थी बैठक

इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी मंगलवार को एक बैठक बुलाई थी, लेकिन कई नेताओं की अनुपस्थिति के चलते इस बैठक को टाल दिया गया. बताया गया कि विपक्ष के सारे दलों के नेता बेंगलुरू में हो रही बैठक में शामिल हो गए थे. दूसरी तरफ एनडीए की भी बैठक दिल्ली में चल रही थी.

यह भी पढ़ें- NDA Meeting: 38 दलों की बैठक के बाद बोले PM मोदी- हमारे NDA में N का मतलब है न्यू इंडिया, यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता

मानसूत्र सत्र होगा हंगामेदार

सूत्रों की मानें तो इस बार सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है. विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. जिसमें जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल और बढ़ती महंगाई पर रोक न लगा पाने में में असफल मोदी सरकार को घेरने की तैयारी है. वहीं रोजगार का मुद्दा भी सदन में जमकर गूंजेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago