Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक चित्र
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी बदलाव देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण देश के कई शहरों पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट और बढ़ोतरी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.03 फीसदी का उछाल है. यह अभी 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह फिलहाल 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. पटना में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो लखनऊ में यह महंगा हुआ है.
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये तो डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपये तथा डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आइए अब दिल्ली सहित कुछ महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम को जानते हैं.
दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…