देश

Weather Update: 55 जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

 Weather Update: उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के जिलों में एक हफ्ते तक छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं बीते दिनों राजधानी के कुछ हिस्सों में दिन में बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश हुई. नतीजतन, पूरे दिन उमस और चिपचिपी गर्मी की स्थिति बनी रही.

55 जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के कम से कम 55 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. फिलहाल मानसून ट्रफ लाइन (हवा में कम दबाव का क्षेत्र) मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही है. इसके चलते अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में छिटपुट बारिश होगी. अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं, पूरे सप्ताह राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश के कारण उमस बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

वर्षा की संभावना

इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. लखनऊ और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.राजधानी का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई. प्रदेश भर के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

9 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago