देश

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, एक देश एक चुनाव और UCC बिल हो सकता है पेश

केंद्र की मोदी सरकार ने 18-22 सिंतबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है. विशेष सत्र में 5 बैठकें होंगी. संसद के विशेष सत्र को बुलाए जाने की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार (31 अगस्त) को दी. अब विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कई बिल पेश कर सकती है मोदी सरकार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसद के विशेष सत्र में कोई भी प्रश्नकाल, शून्यकाल या फिर निजी सदस्य कार्य संपन्न नहीं किए जाएंगे. सरकार इस दौरान भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षात और जी-20 शिखर सम्मेलन पर चर्चा कर सकती है. इसके अलावा कई बिल भी मोदी सरकार पेश कर सकती है.

यूसीसी, एक देश एक चुनाव जैसे विधेयक शामिल

जानकारी के मुताबिक, संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार एक देश एक चुनाव, यूसीसी और महिलाओं के आरक्षण मुद्दे पर विधेयक पेश कर सकती है. प्रह्ललाद जोशी ने सत्र बुलाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अमृतकाल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है.

पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं जिक्र

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक चुनाव का कई बार जिक्र कर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार एक देश एक चुनाव का विधेयक संसद में पेश कर सकती है. इसके तहत देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक ही समय में कराया जाएगा. जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी. कानून बनाए जाने को लेकर विधि आयोग भी अध्ययन कर कर चुका है.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस समेत 28 दलों के नेता, कहा- ‘हम देश संविधान बचाने को साथ आए, गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल’

वहीं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उद्देश्य सभी धर्म, जाति, समुदाय और पंथ के लिए एक ही कानून बने. इसके तहत व्यक्तिगत कानून, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार से जुड़े कानूनों को एक सामान्य संहिता के अंदर लाने की संभावना है. गौरतलब है कि इससे भी कई सरकारों में विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं. जिसमें संविधान दिवस के अलावा तमाम विशेष अवसरों पर दोनों सदनों की बैठकें हुईं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago