वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन
Yevgeny Prigozhin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर सेना के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक प्लेन क्रैश में 23 अगस्त को मौत हो गई थी. अब प्रिगोझिन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वैगनर समूह का मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. ये दावा खुद रूस के लोगों की तरफ से किया जा रहा है. कथित तौर पर ये कहा जा रहा है कि येवगेनी साउथ अफ्रीका में मौजूद है.
बता दें कि वैगरन समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की 23 अगस्त को विमान हादसे में मौत हो गई थी. इस बात की पुष्टि खुद रूस ने किया था. जिसके बाद प्रिगोझिन को बीते मंगलवार को पीटसबर्ग शहर में दफनाया गया था. अब वायरल हुए वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जो आर्मी की वर्दी पहने हुए है और दाहिने हाथ में घड़ी बांध रखी है. वीडियो एक चलती गाड़ी में बनाया गया है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.
वीडियो में येवगेनी प्रिगोझिन कहत हैं, ” उन लोगों के लिए जो चर्चा कर रहे हैं कि मैं जिंदा हूं या नहीं…मैं क्या कर रहा हूं…आज वीकेंड है. अगस्त 2023 का दूसरा पार्ट. मैं दक्षिण अफ्रीका में हूं. उन लोगों के लिए जो मुझे खत्म करना चाहते हैं. जो कुछ भी वो चर्चा करना चाहते हैं…बेशक करें, सब ठीक है.”
वायरल वीडियो को युक्रेन के एक मंत्री के सलाहकार एंटोन गेरोशचेंको ने भी शेयर किया है. प्रिगोझिन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. जिसके दो महीने बाद येवगेनी का निजी जेट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जाते समय रूस के टावर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…