देश

मोदी सरकार ने जीएसटी कलेक्शन में रचा इतिहास, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये का हुआ संग्रह

GST Collection: केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी कलेक्शन में इतिहास रच दिया है. अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है. जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है. घरेलू लेनदेन तथा आयात में मजबूत वृद्धि से यह संग्रह बढ़ा है.

अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ का कलेक्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी कलेक्शन को लेकर कहा कि “जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. GST संग्रह अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह पिछले साल की इसी समयावधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि के दम पर मुमकिन हो पाया.”

अप्रैल 2023 में यह 1.87 लाख करोड़ रुपये था

पिछले वर्ष यह संग्रह 1.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जबकि अप्रैल 2023 में यह 1.87 लाख करोड़ रुपये था. रिफंड के बाद अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 17.1 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है.

अप्रैल में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 43,846 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी 53,538 करोड़ रुपये रहा. एकीकृत जीएसटी 99,623 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये शामिल हैं. उपकर संग्रह 13,260 करोड़ रुपये रहा, जिसमें आयातित वस्तुओं पर संग्रहित 1,008 करोड़ रुपये शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

8 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

29 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

2 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago