देश

DeepFake Controversy: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीपफेक को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, मोदी सरकार जल्द ला सकती है नए नियम

DeepFake Technolog: डीपफेक टेक्नोलजी के बढ़ते खतरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भांप लिया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से लेकर रश्मिका मंदाना की डीपफेक तस्वीरें सामने आने के बाद दिवाली मिलन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों से इसको लेकर चर्चा भी की थी. इसको लेकर अब मोदी सरकार एक्शन लेने के मूड में हैं. खबरें हैं कि जल्द ही मोदी सरकार इसको लेकर नए नियम लागू कर सकती है. इसको देश के आईटी मंत्री ने भी देश की राजनीति और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है.

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ एक बैठक के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने डीपफेक तकनीक को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इस दौरान इसे सबसे बड़ा खतरा बताया है. अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान बताया है कि केंद्र सरकार डीपफेक से निपटने के लिए नियमों में बदवा की तैयारी कर रही है, जिसके चलते तकनीक पर कई रेगुलेशन भी लगाए जा सकते हैं. अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया कंपनियों के साथ अपनी चर्चा को लेकर बताया है कि कैसे सोशल मीडिया  मंच इस बात पर सहमत हैं कि  डीपफेक पर कार्रवाई करना क्यों जरूरी है.

यह भी पढ़ें-UP News: फर्जी कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

आईटी मंत्री ने बताया है कि हम आज विनियमन का मसौदा तैयार करना शुरू कर देंगे. इसके चलते जल्द ही हमारे पास डीपफेक पर लगाम लगाने के लिए नए तरीके के नियम होंगे, जो कि डीपफेक पर लगाम लगाने के लिए अहम होंगे. मसौदे में यह चर्चा की जाएगी कि किन नियमों को कितना सख्त रखना है. बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के कई कलाकारों को निशाना बनाने वाले कई ‘डीपफेक’ वीडियो सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हो गए थे. इस पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी. इससे नकली सामग्री बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और उपकरणों के दुरुपयोग को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की नगरी पहुंचेगा 75 नदियों का जल, इंदौर से निकला ये खास रथ, 60 दिनों तक होगा हनुमान चालीसा का पाठ

डीपफेक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गरबा खेलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि उन्होंने कभी गरब खेला ही नहीं. पीएम मोदी ने भी मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि इस तरह की चीज खतरनाक हैं और इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago