देश

UP Politics: “मानसिक रूप से अभी बच्चे ही हैं राहुल गांधी…”,’पनौती’ बयान पर मंत्री नन्दी ने किया पलटवार

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पनौती बयान के बाद लगातार भाजपा की ओर से उन पर हमला बोला जा रहा है. बीजेपी नेता राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनको बच्चा कहा है. उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में पारलेजी बिस्कुट के पैकेट पर बने बच्चे की जगह पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है और कहा है, “राहुल गांधी अभी भी मानसिक रूप से बच्चे हैं.”

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर पलटवार किया है. एक्स पर किए गए पोस्ट में मंत्री नन्दी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा है, “मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के राजकुमार ओबीसी वर्ग और साधारण परिवार से आने वाले एक व्यक्ति जो देश के प्रधानमंत्री हैं, इसे वो पचा नहीं पा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बार-बार और हर बार साबित करते हैं कि वो मानसिक रूप से अभी बच्चे ही हैं. हिंदुस्तान को चाहने वाला हर व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री को सर आंखों पर बैठाता है. प्रधानमंत्री के लिए ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग उनकी दुर्बुद्धि और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है.

ये भी पढ़े– Kaushambi: रेप पीड़िता को कुल्हाड़ी से काटने वाले पर पुलिस ने चलाई तीन गोलियां, 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

कांग्रेस की ओबीसी विरोधी सोच है

मंत्री नन्दी ने इसी पोस्ट में आगे कहा, “देश के प्रधानमंत्री के लिए कभी नीच, कभी पनौती जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की ओबीसी विरोधी सोच को दर्शाता है. मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के राजकुमार सोचते हैं कि सत्ता उनकी खानदानी जागीर है.” योगी के मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आगे कहा,”ओबीसी वर्ग और साधारण परिवार से आने वाले एक व्यक्ति जो देश के प्रधानमंत्री हैं, इसे वो पचा नहीं पा रहे हैं.”

घुस जाते हैं लेडीज वॉशरूम में

मंत्री नन्दी ने राहुल गांधी पर लगातार हमला बोलते हुए इसी पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी कभी लेडीज वाशरूम में घुस जाते हैं, कभी आलू से सोना निकालते हैं और कभी कहते हैं कि मंदिरों में लड़के छेड़खानी करने जाते हैं. उनकी इसी मूर्खता का परिणाम है कि पिछले कई सालों से कोई मां-बाप अपने बच्चों का नाम पप्पू और राहुल नहीं रखता है.

बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया से भारतीय क्रिकेट टीम की हार गई थी. इस मैच के देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. तो वहीं भारतीय टीम की हार को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर ही निशाना साध रही है और बीजेपी को ही हार का जिम्मेदार ठहरा रही है. इस बीच राजस्थान में एक चुनावी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल करते हुए राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से बीजेपी की ओर से लगातार राहुल पर पलटवार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago