देश

Kanpur Dehat: शादी वाले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में भाई-बहन समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

Kanpur Dehat Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे भाई-बहन सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह भीषण हादसा गजनेर थाना क्षेत्र के हृदय पुर गांव के पास देर रात दो बजे हुआ. खबरों के मुताबिक, कार सवार सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिधूना औरैया से गजनेर भैथाना गांव जा रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोगों के घर में 28 नवम्बर को शादी है और इसीलिए सभी नाते-रिश्तेदार इकट्ठा हो रहे थे. इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद ही जानकारी मिलने पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उनको हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जयसिंह किराए की गाड़ी लेकर बुधवार को अपनी बड़ी बहन प्रिया सेंगर, पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने के लिए औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था. वह सभी को लेकर रात करीब दो बजे वापस लौट रहा था. इसी दौरान गजनेर थाना क्षेत्र के हृदय पुर गांव के पास जैसे ही कार पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. गांव वालों ने घटना की सूचना दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Mandir: रामलला की नगरी पहुंचेगा 75 नदियों का जल, इंदौर से निकला ये खास रथ, 60 दिनों तक होगा हनुमान चालीसा का पाठ

कार में सवार इन लोगों की हुई मौत

कार में सवार जय सिंह, उसकी बहन प्रिया सेंगर और पत्नी प्रीतम सिंह के साथ ही परिवार की दादी रैननो देवी व परिवार की ही सदस्य प्रिया की मौत हो गई है. तो वहीं चालक प्रदीप कुमार, पारुल उर्फ प्रज्ञा, पलक उर्फ प्रतीक्षा, कन्हैया और अंश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago