Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का विवादित बयान, बोले- मैं तो कहता हूं राहुल गांधी को डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए

Ashwini kumar choubey News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस पर जोरदार हमले करते हुए राहुल गांधी को डांसर करार दे डाला. उन्‍होंने कहा कि राहुल लेह में जाकर डांस कर रहे हैं. उनको किसानों से कोई मतलब नहीं हैं. वो मटर को दाल बोलते हैं, मिर्च को मूली बोलते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उन पर निशाना साधने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ashwini kumar choubey Buxar visit: मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. इस दौरान चौबे ने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिनके कारण वह कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए. अश्विनी चौबे ने रविवार को कहा, ”राहुल गांधी लद्दाख में जाकर डांस कर रहे हैं. वो डांसर हैं. उनको तो डांस-पार्टी में भर्ती कर लिया जाए.”

बिहार के बक्‍सर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ”इनको किसानों से कोई मतलब तो है नहीं… ये मटर को दाल बोलते हैं मिर्च को मूली बोलते हैं. किसान तो पीएम मोदी के साथ हैं. राहुल का तो बस दूध रोटी खाओ और डांस करने लेह जाओ…यही बस इनका कार्यक्रम है.”

बता दें कि अश्विनी चौबे बक्सर से सांसद भी हैं. बक्सर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार-पत्र सौंपे गए. उसी दौरान जब उनसे राहुल गांधी के लेह यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें डांसर बताया और कहा कि उन्हे पार्टी में भर्ती कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया ‘गरीब कल्याण महाअभियान’ का शुभारंभ, बोले- भाजपा राज में मध्य प्रदेश बीमारू से विकसित राज्‍य बना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी भड़के अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा- ”चाचा और भतीजे की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. अपराधी खूनी खेल खेल रहे हैं. थानेदार से लेकर पत्रकार तक की हत्या की जा रही है,लेकिन सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आंकड़ा दिखा रहे हैं.’

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोले- चुनाव आते-आते सब भाग जाएंगे
अश्विनी चौबे ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर कहा कि यह सारे चुनाव आते-आते सब भाग जाएंगे. वहीं, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, भागलपुर सहित अन्य घटनाओं की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में ना ही पुलिस सुरक्षित है, ना मां-बहन सुरक्षित है और ना ही पत्रकार सुरक्षित हैं. इन बेशर्म को फिर भी शर्म नहीं आती और कहते हैं कि अन्य राज्यों से बिहार में अपराध कम हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital