देश

सरकार ने बताया- मेडिकल कॉलेजों के लिए 90,000 से ज्‍यादा पद स्वीकृत, इनमें 14,179 केवल दिल्ली AIIMS को दिए

देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने संसद सत्र के दौरान बताया कि मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 90,794 पद स्वीकृत हैं. तारांकित प्रश्न (Starred Question in Parliament) में मंत्रालय से देश, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार मेडिकल कॉलेजों के लिए सृजित पदों का विवरण साझा करने के लिए कहा गया था.

प्रश्न के जवाब में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस तरह के डेटा राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों के लिए बनाए जाते हैं और केंद्र द्वारा बनाए नहीं रखे जाते हैं.

मंत्रालय ने केंद्र सरकार के तहत मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत पदों की संख्या भी साझा की. सूची को यहां देखिए-

क्रम स्वीकृत मेडिकल कॉलेज/संस्थान पदों की संख्या

1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली 14,179
2 प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत 22 नए AIIMS के लिए 46,182
3 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (PGIMER) 9,545
4 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी (JIPMER) 5,700
5 वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC), नई दिल्ली (सफदरजंग अस्पताल से संबद्ध) 7,436
6 लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC), नई दिल्ली 3,659
7 अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (ABVIMS), नई दिल्ली (डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से संबद्ध) 181
8 उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग 1,979
9 क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान चिकित्सा विज्ञान (RIMS), इम्फाल 1,933


इस प्रकार कुल पद – 90,794


जवाब में आगे कहा गया कि मेडिकल कॉलेज भर्ती नियमों का निर्माण और संशोधन संबंधित संस्थानों द्वारा किया जाने वाला एक आवधिक प्रशासनिक अभ्यास है. नियमों में कोई भी संशोधन बदलती आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है.

यह भी पढ़िए: पीएम ई-विद्या के अंतर्गत सांकेतिक भाषा का डीटीएच चैनल

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

4 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

9 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

16 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

17 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

17 minutes ago