देश

Mohammad Junaid Complaint: ‘बिरयानी वाले जुनैद’ की बढ़ी मुश्किलें! महिला ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू

Mohammad Junaid Complaint: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान वेज बिरयानी और चाय-नाश्ता बांटकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस को दी गई एक महिला की शिकायत से जुड़ा है. महिला ने थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट में लिखित शिकायत देकर जुनैद पर अनुचित व्यवहार और महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगाए हैं. हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था?

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान वेस्ट मैनेजमेंट सहित अन्य जिम्मेदारियां संभाल रही थीं. इसी दौरान उनकी जुनैद से बातचीत हुई. महिला ने आरोप लगाया कि जुनैद का लड़कियों के प्रति कथित व्यवहार असहज करने वाला था. महिला का दावा है कि उसने इस संबंध में CJP से जुड़े अभिजीत दीपके को भी जानकारी दी थी और जुनैद को प्रदर्शन स्थल से हटाने की मांग की थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और कथित व्यवहार जारी रहा. अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

बिरयानी बांटकर बने थे सोशल मीडिया स्टार

मूल रूप से गाजियाबाद निवासी और LLB के छात्र जुनैद छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को वेज बिरयानी और चाय-नाश्ता बांटने को लेकर वायरल हुए थे. सोशल मीडिया पर उन्हें ‘बिरयानी वाले जुनैद भाई’ के नाम से पहचान मिलने लगी. हालांकि, आंदोलन खत्म होने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि सेवा करने के बावजूद उन्हें CJP की कोर टीम में जगह नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: पति बना रोड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: हैदराबाद से आया आशिक, 2 दोस्तों संग मिलकर की हत्या

पुलिस से पूछताछ के बाद फिर चर्चा में

इसके बाद जुनैद ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. उनका दावा था कि उनके घर पर कार्रवाई के दौरान परिवार को परेशान किया गया और दस्तावेज व बैंक संबंधी कागजात जब्त किए गए. उन्होंने हिरासत के दौरान कथित दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए थे. पुलिस की ओर से कहा गया था कि बिरयानी बांटने के लिए धन के स्रोत को लेकर सामान्य पूछताछ की गई थी.

अब रांची में भी बना चर्चा का विषय

जुनैद इन दिनों झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में नजर आ रहे हैं. यहां भी वह प्रदर्शनकारियों को भोजन और चाय-बिस्किट उपलब्ध करा रहे हैं. हालांकि, उनके खिलाफ राजनीतिक एजेंडा चलाने के आरोप भी लगे हैं. सावन के दौरान बिरयानी बांटने को लेकर विवाद हुआ तो जुनैद ने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और केवल वेज व शाकाहारी भोजन बांट रहे हैं. अब दिल्ली में सामने आई शिकायत के बाद सवाल यही है कि बिरयानी बांटकर लोकप्रिय हुए जुनैद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच में आगे क्या सामने आता है? फिलहाल पुलिस की जांच का इंतजार है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago