Almora Flying Car: छोटे शहरों और गांवों के युवा अब अपनी प्रतिभा के दम पर ऐसे कमाल कर रहे हैं जो कभी फिल्मों में ही देखे जाते थे. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा इनोवेटर रवि टमटा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. रवि ने एक साल की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद सिंगल-सीटर फ्लाइंग कार का सफल परीक्षण करके हर किसी को हैरान कर दिया है.
अल्मोड़ा के एक मैदान में जब खुद रवि ने इस उड़ने वाली कार में बैठकर उड़ान भरी तो वहां मौजूद लोग देखते रह गए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और हर कोई उनके इस हुनर की दाद दे रहा है.
इस आधुनिक फ्लाइंग कार को ड्रोन टेक्नोलॉजी में जरूरी बदलाव और सुधार करके बनाया गया है. रवि ने अपने खुद के स्टार्ट-अप ‘हापिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले इसे बनाया है और इस शानदार प्रोटोटाइप का नाम ‘हापिडा स्काई नेक्स’ रखा है. जानकारों का मानना है कि भारत में पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल यानी व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहनों की दिशा में यह एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी कदम है.
रवि टमटा कोई पहली बार चर्चा में नहीं आए हैं बल्कि वे इससे पहले भी अपनी तकनीकी सोच से कई कमाल के गैजेट बना चुके हैं.
रवि का यह आविष्कार आने वाले समय में देश में पर्सनल ट्रांसपोर्ट और अर्बन एयर मोबिलिटी की तस्वीर पूरी तरह बदल सकता है.
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों ‘नाच’ रहा है कुएं का पानी? देखें गुजरात के मोरबी का Viral Video
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…