देश

RSS Chief Mohan Bhagwat: ईश्वर के आशीर्वाद और इच्छा से हुई रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, संघ प्रमुख भागवत का बयान

RSS Chief Mohan Bhagwat: महाराष्ट्र के पुणे जिले के आलंदी में आयोजित किए गए गीता भक्ति अमृत महोत्सव में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महोत्सव को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एक साहसी कार्य था. ये ईश्वर के आशीर्वाद और इच्छा से हुआ है. उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत को अपने कर्तव्य के लिए उठना होगा और अगर किसी भी कारण से यह सक्षम नहीं बन पाया, तो दुनिया को बहुत जल्द विनाश का सामना करना पड़ेगा.

“रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एक साहसी कार्य”

मोहन भागवत ने आगे कहा कि 22 जनवरी को रामलला का आगमन हुआ और यह काफी संघर्ष के बाद एक साहसी काम था. उन्होंने कहा, “वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उसने रामलला को उनके स्थान पर देखा है. यह वास्तव में हुआ, सिर्फ इसलिए नहीं हुआ कि सभी ने इसके लिए काम किया, बल्कि यह ईश्वर के आशीर्वाद और इच्छा के कारण हुआ.’’ संघ प्रमुख भागवत ने यह भी कहा कि समारोह के दौरान उपस्थित रहना उनका सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को ऊपर उठना होगा क्योंकि दुनिया को इसकी जरूरत है.

यह भी पढ़ें- जहां दुर्योधन ने पांडवों के लिए बनवाया था लाक्षागृह, वो जमीन होगी अतिक्रमण-मुक्त? बागपत न्यायालय का आया फैसला- हिंदू पक्ष को अधिकार, बदरुद्दीन की दरगाह अवैध!

“…तो दुनिया को जल्द ही विनाश का सामना करना पड़ेगा”

संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘अगर किसी भी कारण से भारत समर्थ नहीं बना या खड़ा नहीं हुआ तो दुनिया को जल्द ही विनाश का सामना करना पड़ेगा. इस तरह की स्थिति बनी हुई है. दुनिया भर के बुद्धिजीवी इस बात को जानते हैं. वे इस पर कह और लिख रहे हैं.”

“भारत को अपना कर्तव्य निभाने के लिए खड़ा होना होगा”

भागवत ने कहा कि भारत को अपना कर्तव्य निभाने के लिए खड़ा होना होगा. गीता परिवार द्वारा आयोजित गीता भक्ति अमृत महोत्सव, आध्यात्मिक गुरु श्री गोविंद देव गिरिजी महाराज की 75वीं जयंती का एक भव्य उत्सव है.

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार में नाबालिग बच्चे शामिल हुए तो पार्टियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्वाचन आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

28 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

50 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 hours ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 hours ago