देश

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश और राजस्थान के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. मोहना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहे तीन तस्करों को धर दबोचा है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य केंद्र राजस्थान का बारां जिला है.

पुलिस के जाल में फंसे ऐसे तस्कर

मोहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बाहरी इलाके से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस के हत्थे चढ़े इस गिरोह का सरगना जितेंद्र उर्फ जीतू धाकड़ (निवासी खांदीगांव, शिवपुरी) बताया जा रहा है.

उसके साथ उसके दो साथियों-नरोत्तम (पुत्र सोनेराम बघेल) और नेतराज (पुत्र बलराम धाकड़, दोनों निवासी खांदीगांव) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

राजस्थान के बारां से जुड़ा है तस्करी का तार

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे इस स्मैक की खेप को राजस्थान के बारां जिले से खरीदकर लाए थे. बारां पिछले कुछ समय से इस इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई का एक बड़ा हब बनता जा रहा है. ये तस्कर इस खेप को स्थानीय स्तर पर युवाओं और छोटे पैडलर्स को खपाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे धरे के धरे रह गए.

ये भी पढ़ें- फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

मोहना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राजस्थान के बारां में इस सिंडिकेट का मुख्य सौदागर कौन है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं. इस कार्रवाई से इलाके के ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

3 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

4 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

13 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

24 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

25 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

48 minutes ago