अनंत सिंह- फाइल फोटो
FIR On Anant Singh Mokama: मोकामा/रवि शंकर शर्मा: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज (रामानुज सिंह) और आयोजन से जुड़े कर्मवीर सिंह पर अराजकता फैलाने के गंभीर मामलों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं.
हाल ही में एक रोड शो के दौरान नेशनल हाईवे 31 (NH-31) पर कई जेसीबी खड़ी कर दी गई थीं, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और स्थानीय प्रशासन को भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाना पड़ा था. इस अराजक स्थिति और प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने को प्रशासन ने बेहद गंभीरता (Mokama MLA police action) से लिया.
ये भी पढ़ें: राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो
एसडीपीओ रामकृष्ण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस प्रकरण में कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से दो मामले बाढ़ थाना क्षेत्र में और एक मामला मोकामा थाने में दर्ज किया गया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने भी इन मामलों की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.
मोकामा विधायक (Mokama MLA Anant Singh) जैसे कद्दावर नेता और जनसुराज के प्रत्याशी पर एक साथ मुकदमे दर्ज होने के बाद से इलाके की राजनीतिक फिजा पूरी तरह गरमा गई है. एक तरफ जहां पुलिस साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है, वहीं इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से चुनावी मैदान में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. प्रशासन की इस सख्त चेतावनी से साफ है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…