Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत 2 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR दर्ज की गई हैं. जानिए किस पर किस मामले में एक्शन लिया गया है?

FIR On Anant Singh Mokama

अनंत सिंह- फाइल फोटो

FIR On Anant Singh Mokama: मोकामा/रवि शंकर शर्मा: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज (रामानुज सिंह) और आयोजन से जुड़े कर्मवीर सिंह पर अराजकता फैलाने के गंभीर मामलों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं.

क्या है पूरा मामला? (Anant Singh FIR road show)

हाल ही में एक रोड शो के दौरान नेशनल हाईवे 31 (NH-31) पर कई जेसीबी खड़ी कर दी गई थीं, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और स्थानीय प्रशासन को भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाना पड़ा था. इस अराजक स्थिति और प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने को प्रशासन ने बेहद गंभीरता (Mokama MLA police action) से लिया.

ये भी पढ़ें: राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

एसडीपीओ रामकृष्ण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस प्रकरण में कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से दो मामले बाढ़ थाना क्षेत्र में और एक मामला मोकामा थाने में दर्ज किया गया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने भी इन मामलों की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.

राजनीतिक हलकों में मची सनसनी

मोकामा विधायक (Mokama MLA Anant Singh) जैसे कद्दावर नेता और जनसुराज के प्रत्याशी पर एक साथ मुकदमे दर्ज होने के बाद से इलाके की राजनीतिक फिजा पूरी तरह गरमा गई है. एक तरफ जहां पुलिस साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है, वहीं इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से चुनावी मैदान में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. प्रशासन की इस सख्त चेतावनी से साफ है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism