देश

दिल्ली: Unitech के पूर्व प्रमोटरों को Default Bail देने से कोर्ट का इनकार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज

Money Laundering Case: दिल्ली की एक अदालत ने घर खरीदने वाले कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तक संजय चंद्रा एवं अजय चंद्रा को डिफॉल्ट जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. इस तरह की जमानत निर्धारित समय के भीतर आरोप-पत्र दाखिल नहीं किए जाने की दशा में मांगा जाता है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, लोक सेवक को प्रभावित करके अनुचित लाभ उठाना, लोक सेवक को रिश्वत देना आदि सहित विभिन्न अपराधों के लिए आरोपियों के खिलाफ दर्ज 60 से अधिक एफआईआर के आधार पर 2018 में मामला दर्ज किया था.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरज मोर ने कहा कि उन दोनों के खिलाफ जांच निर्धारित अवधि में की गई है. इसलिए वे डिफॉल्ट जमानत के हकदार नहीं हैं. साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार है. इस दशा में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती.

क्या होती है डिफॉल्ट बेल?

डिफॉल्ट बेल, जमानत का एक अधिकार है जो किसी आरोपी व्यक्ति को तब मिलता है, जब पुलिस एक निश्चित समय के भीतर जांच पूरी करने में विफल रहती है.

यह भी पढ़िए— हमारी सरकार दुनिया में पहली ऐसी सरकार होगी जो युवाओं को अप्रेंटिस का अधिकार देगी, हम न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये रोजाना कर देंगे: राहुल गांधी

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago