देश

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन को राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए कोर्ट से जुड़ी बार एसोसिएशन के रूप में दी जाएगी मान्यता

हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन को दिल्ली के राऊज एवेन्यू जिला कोर्ट के लिए मान्यता प्राप्त बार एसोसिएशन के रूप में स्वीकार किया और राऊज एवेन्यू बार एसोसिएशन, दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन और राऊज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राऊज एवेन्यू कोर्ट का मान्यता प्राप्त बार एसोसिएशन के रूप में घोषित करने की मांग की थी।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा एवं न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ ने कहा कि किसी एसोसिएशन के वैध रूप से गठन होने से उसे कोर्ट से संबद्ध एसोसिएशन या अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती है। पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(सी) के तहत सभी नागरिकों को एसोसिएशन बनाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन यह उस एसोसिएशन को राज्य बार काउंसिल या कोर्ट से मिलने वाले लाभों को लेने वाले बार एसोसिएशन के रूप में मान्यता नहीं देता है। इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट के चार एसोसिएशन जैसे राऊज एवेन्यू बार एसोसिएशन, दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन, राऊज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन एवं सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांग की थी कि उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट के बार एसोसिएशन के रूप में मान्यता दी जाए।

इसे भी पढ़ें: तीन महीने में 71 नक्सली हुए ढेर, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार किसी मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली

पीठ ने इस मामले में विचार करने के बाद कहा कि संतुलन सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के पक्ष में है, क्योंकि इसका गठन दिल्ली बार काउंसिल ने किया है। उसने उसके संचालन को लेकर एक तदर्थ समिति का गठन किया और उसके गठन, एसोसिएशन के सदस्यता अभियान और इसके कामकाज के लिए कई निर्देश पारित किए। पीठ ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन का पहला चुनाव 19 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के अन्य सभी बार एसोसिएशनों के साथ होगा।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

56 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago