Monsoon Arrival India
Monsoon Arrival India: देश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. बुधवार को मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून ने 9 दिन की देरी से दस्तक दी. आमतौर पर इन दोनों राज्यों में मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री 24 जून को हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है.
मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ अब यह देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है.
उधर, मुंबई में मंगलवार को 13 दिन की देरी से मानसून पहुंचा और उसके बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है. शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला. अंधेरी सब-वे में पानी भर जाने के कारण उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. विक्रोली पश्चिम में एक रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा. कुछ इलाकों में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.
वहीं, पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश कहर बरपा रही है. कीयी पन्योर जिले में बाढ़ आने से कई घर प्रभावित हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन लोग लापता हैं, जबकि 18 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है.
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है. हालांकि बारिश के बीच कई राज्यों में गर्मी का असर भी बना हुआ है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, 71 संस्थान सील, कई बड़े कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी रहेगी. ऐसे में देश के कई हिस्सों में लोगों को बारिश और गर्मी दोनों का असर झेलना पड़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…