Urdu Conclave 2026

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, 71 संस्थान सील, कई बड़े कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. इसी अभियान के तहत बुधवार को एक ही दिन में 71 संस्थानों को सील कर दिया गया. जबकि 83 भवन मालिकों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं.

Lucknow Fire Tragedy

Lucknow Fire Tragedy

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शहर भर में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम सहित दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है. इसी अभियान के तहत बुधवार को एक ही दिन में 71 संस्थानों को सील कर दिया गया. जबकि 83 भवन मालिकों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, कई बड़े कोचिंग संस्थान भी प्रशासन की कार्रवाई की जद में आए हैं. गोमती नगर, कानपुर रोड और हजरतगंज समेत कई इलाकों में संचालित एलन, आकाश, मोशन, ग्रेविटी, फिजिक्स वाला, नारायण, कैरियर प्वाइंट और अन्य संस्थानों की जांच की गई. कुछ केंद्रों को सील किया गया, जबकि कुछ से जरूरी दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे गए हैं.

कई कोचिंग संस्थान सील

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि जिन संस्थानों में भवन मानकों, फायर सेफ्टी नियमों या अन्य जरूरी अनुमतियों में खामियां मिली हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. गोमती नगर क्षेत्र में 9 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया, जबकि कानपुर रोड और कृष्णानगर इलाके में 16 संस्थानों पर ताला लगाया गया. वहीं हजरतगंज क्षेत्र में भी 14 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है.

अलीगंज में जिस इमारत में आग लगी थी, उस पर भी ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है. एलडीए ने भवन मालिक से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं. यदि 15 दिनों के भीतर जरूरी कागजात पेश नहीं किए जाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

किसी भी कीमत पर सुरक्षा मानक बर्दाश्त नहीं

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले तीन सप्ताह तक लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी! SIT ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टियों को माना आरोपी; दानपात्रों की चाबियां टिन्नू यादव से बरामद

गौरतलब है कि अलीगंज अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की अभी भी जांच जारी है. इस हादसे के बाद प्रशासन पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और भवन मानकों की समीक्षा कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read