देश

संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान, 20 जुलाई से शुरू होगा सेशन, UCC बिल का प्रस्ताव पेश कर सकती है मोदी सरकार

संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने बैठक के बाद मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार मानसून सत्र में ही यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल का प्रस्ताव सदन में पेश कर सकती है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 के इस सत्र में कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है. उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी कार्यों और रचनात्मक योगदान देने की भी अपील की है.

कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक आज

वहीं यूसीसी को लेकर पीएम मोदी के दिए गए बयान के बाद पूरे देश में इसपर चर्चा हो रही है. जिसके बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है. कांग्रेस का यूसीसी को लेकर क्या रुख होगा, इसपर सभी की नजरें बनी हुई हैं. वहीं कांग्रेस की संसदीय समिति आज (1 जुलाई) 10 जनपथ पर एक बैठक आयोजित करेगी. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाधी करेंगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन सरकार दलित मुस्लिमों के आरक्षण का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करती है: ओवैसी

दूसरी तरफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुसलमानों का एक वर्ग पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं खासकर जो ऊंची जाति के मुसलमान हैं वो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब हैं. ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 फीसदी की कटौती क्यों कर दी?

सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है

ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है. क्यों बीजेपी पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण का विरोध कर रही ? क्यों वे इस सामाजिक अन्याय का दोष यूनिफॉर्म सिविल कोड पर डालेंगे?

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago