देश

Israel-Hamas War: छह महीने का वक्त…30 हजार से ज्यादा मौतें, इजरायल-हमास जंग में बर्बाद हो गया गाजा

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को छह महीने हो चुके हैं. इस दौरान गाजा में भीषण तबाही हुई है. इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रही है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 30,717 फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 86 लोगों के शवों को अस्पताल लाया गया, जबकि 113 घायलों को भर्ती कराया गया.

सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे मारे गए

बता दें कि गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय हमास द्वारा संचालित सरकार का हिस्सा है और हताहत होने वालों का पूरा ब्योरा अपने पास रखता है. गाजा में बीते कुछ दशकों के दौरान हुए युद्धों के सिलसिले में इसके आंकड़े काफी हद तक संयुक्त राष्ट्र, स्वतंत्र विशेषज्ञों और यहां तक कि इजराइली आंकड़ों से मेल खाते हैं. मंत्रालय अपनी संख्या में आम नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन इसका कहना है कि युद्ध में मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या लगभग दो-तिहाई है.

हमास के 10 हजार लड़ाके ढेर

इसमें कहा गया है कि वास्तविक मृतक संख्या अधिक है, क्योंकि इजराइली हवाई हमलों के मलबे में और उन क्षेत्रों में शव दबे हुए हैं, जहां चिकित्सा दल नहीं पहुंच सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में अब तक सबसे ज्यादा फिलिस्तानी नागारिक मारे गए हैं. इसमें कहा गया है कि अब तक युद्ध में 72,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इजराइल का कहना है कि उसने युद्ध में अब तक हमास के 10,000 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने माना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो मामले में नहीं हुई निष्पक्ष सुनवाई

इजरायल पर हमास ने किया था हमला

गौरतलब है कि इस युद्ध की शुरुआत हमास द्वारा पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल में किए गए अचानक हमले के साथ हुई थी. इस हमले में हमास के आतंकवादियों ने करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था. इजराइल के जवाबी हमले ने गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 80 प्रतिशत लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर कर दिया है और हजारों फिलिस्तीनियों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कबूतरों के सहारे बड़ा सौदा! रूस की कंपनी ने शुरू की नई शुरुआत, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

31 seconds ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

3 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

11 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

15 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago