दुनिया

रूस ने यूक्रेन पर बरसाए बम, हमले में 13 लोगों की मौत, 63 घायल, जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो

यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया पर रूस ने एक बड़ा मिसाइल हमला किया. यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 लोग मारे गए और 63 अन्य घायल हो गए.

शहर में गिराए गए बम

जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने इस बड़े हमले की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे शहर में दो बम गिरे, जिससे औद्योगिक बुनियादी ढांचे और आवासीय इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है.

फेडोरोव ने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है. स्टेट सर्विस फॉर इमरजेंसी ने बताया कि इस हमले में चार प्रशासनिक इमारतें और 27 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

हमले में 13 लोगों की मौत

पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है. जेलेंस्की ने इस हमले की एक वीडियो शेयर की, जिसमें हमले की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं.

जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो

एक्स पर एक वीडियो शेयर करने के साथ जेलेंस्की ने कहा, “रूसियों ने जापोरिज्जिया पर बम बरसाए. यह शहर पर जानबूझकर किया गया हमला था. अब तक इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबरें मिल रही हैं. सभी घायलों को आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है.”

उन्होंने दुनिया के बड़े देशों से अपील भी की. कहा, “पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. यह बहुत दुख की बात है कि इस हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. एक शहर पर हवाई बमबारी से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं है, यह जानते हुए कि आम नागरिक इसका निशाना बनेंगे. दुनिया रूस पर दबाव बनाए कि वो ऐसा न करे. केवल ताकत के जरिए ही इस तरह के युद्ध को स्थायी शांति के साथ समाप्त किया जा सकता है.”

यह भी पढ़ें- झूठी खबरें फैलाने वाला पाकिस्तान अब खुद Fake News से डरा, 2 अरब रुपये करेगा खर्च

यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल कार्यालय ने हमले में हुए नुकसान का ब्योरा दिया. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में यात्रियों को ले जा रही एक ट्राम और एक बस को काफी नुकसान पहुंचा है. गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि रूसी सेना ने दोपहर में एक आवासीय क्षेत्र में बम दागे और हमले में दो आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इससे पहले बुधवार को यूक्रेनी सेना ने बताया कि उसने रूस में एक ईंधन भंडारण डिपो को निशाना बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

11 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

16 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

30 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

47 minutes ago