देश

पीएम मोदी ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18 वें ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस साल सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है. पीएम मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. सम्मेलन की मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू होंगी. क्रिस्टीन कार्ला कंगालू सम्मेलन को वर्चुअल मोड में संबोधित करेंगी.

8 जनवरी को हुई थी शुरुआत

सम्मेलन की शुरुआत 8 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस से हुई. इस दौरान अमेरिकी साप्ताहिक न्यूज मैगजीन न्यूजवीक के सीईओ और सह-संस्थापक देव प्रगद मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम के लिए 70 देशों के प्रतिनिधि ओडिशा पहुंचे हैं.

सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके समापन सत्र में शामिल हो ‘भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025’ प्रदान करेंगी.

ओडिशा में पहली बार ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार के नेतृत्व में हो रहा है, जिसमें सात हजार से अधिक प्रवासी भारतीय शिरकत करेंगे.

उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को भी रिमोट कंट्रोल से रवाना करेंगे. ये भारतीय प्रवासियों के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी और सवारियों को तीन सप्ताह तक कई पर्यटक स्थलों तक ले जाएगी. विदेश मंत्रालय की प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के तहत इसका संचालन किया जा रहा है.

बता दें, 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे इसलिए भारतीय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनियाभर में रह रहे भारतीय शिरकत करते हैं और अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं. यह कार्यक्रम में 2003 से मनाया जा रहा है, जिसमें प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों की बात होती है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

24 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

38 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

42 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

56 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago