kuttu atta
Maha Shivratri 2024: आपको बता दे महाशिवरात्रि का त्योहार अभी बिता भी नही था कि कुछ लोगो के लिये ये त्योहार उनके लिये कहर बन कर आया.इस त्योहार मे लोग भगवान शिव को आराधना करने के लिये व्रत करते है. इस व्रत मे फलहारी के रुप मे कुट्टू का आटे का सेवन करते है .व्रत में खाए जाने वाला कुट्टू का आटा मे किस तरह से मिलावट हो रहा है इसके नमूने का शिकार हर बड़े व्रत के बाद बीमार होने वाले लोगों की संख्या से ही लगाया जा सकता है.
यह समस्या आज की नही है,हमेशा से है.लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इनका कारोबार हमेशा की तरह फल—फूल रहा है .इस पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते हर बड़े व्रत में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं .जो कुट्टू का आटा का सेवन करते है. इस बार भी महाशिवरात्रि के व्रत में भी कुछ ऐसा ही हुआ. हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के व्रत के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में करीब 500 लोग बीमार पड़ गए हैं.
कुट्टू का आटा का सेवन करने से बीमारों में सबसे बड़ी संख्या ग्रेटर नोएडा के दो हॉस्टल के छात्रों की है, जहां 200 से भी ज्यादा छात्रों ने इस आटे का सेवन करने से तबियत खराब हो गई.
दिल्ली के बाहर के एरिया के रानीबाग क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए.ताजा जानकारी के अनुसार अबतक भगवान महावीर अस्पताल में लगभग 140 से ज्यादा लोग पहुंचे हैं. इन सभी को उल्टी, दस्त की शिकायत है. इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ की सख्या काफी बढ़ती जा रही है.
ये भी पढ़ें:शिवरात्रि पर भाजपा विधायक ने तोड़ा मंदिर का ताला, लोग बोले- जुम्मे के दिन शांति बिगाड़ने पहुंच गए
बरौला, सेक्टर 49 और नोएडा सेक्टर 45 की सदरपुर गांव में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से बच्चों सहित 20 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई. उल्टी, दस्त व शरीर में कंपन होने पर बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए पास के नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचे. अधिकांश की हालत गंभीर होने पर अस्पतालों में भर्ती किया गया है. डाक्टरों के जानकारी के अनुसार फूड पाइजनिंग होने की बात कही है
गुरुग्राम सेक्टर 14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर वेस्ट में रहने वाले तीन परिवार के 10 लोग महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाकर बीमार हो गए. इनमें बीमारो मे तीन बच्चे भी शामिल हैं. सभी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया. यहां एक युवक की स्थिति काफी गंभीर है.
इस घटना के बाद सेक्टर 14 थाने मे एक परिवार के शिकायत के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. विभाग ने उस सभी एरिया के जनरल स्टोर से सैंपल भी लिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…