एमपी सीएम मोहन यादव
Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है. बिहार के लक्ष्य को साधने के बाद अब यूपी में हर जाति और वर्ग को साधने का काम शुरू कर दिया गया है. तो वहीं प्रदेश में यादव समाज को प्रभावित करने वाले अखिलेश यादव को तोड़ने के लिए भाजपा ने अखिलेश के गढ़ यानी आजमगढ़ से ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की एंट्री करा दी है. आज मोहन यादव यहां पहुंचे हैं और भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी रणनीति तैयार कर रही है. बता दें कि आजमगढ़ की गिनती यादव समाज के बड़े किले के रूप में होती है. फिलहाल तो आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के दिनेशलाल यादव निरहुआ का कब्जा है. तो वहीं अब भाजपा ने मोहन यादव को भी शामिल कर लिया है. इस तरह से सपा के सबसे बड़े वोट यादव समाज पर भी सेंधमारी करने में बीजेपी जुट गई है.
हालांकि यह बात मोहन यादव के सीएम बनने के बाद ही साफ हो गई थी कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश की काट के तौर पर मोहन यादव को भाजपा इस्तेमाल करेगी तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ही मोहन यादव का यूपी दौरा शुरू हो गया है. तो वहीं भाजपा ने मोहन यादव के चेहरे के साथ ही बिहार को भी साधा है. इसी के साथ ही एक और संदेश दिया है कि, भाजपा किसी को भी मौका दे सकती है, यहां परिवारवाद नहीं है. बता दें कि आज मोहन यादव यूपी के आजमगढ़ जिले में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर वह पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. इसी के साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. सीएम के साथ बैठक में पांच लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी भी मौजूद होंगे. ये सभी सीटें आजमगढ़ जिले के आसपास की है. यहां से पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें-Jaya Prada Case: जया प्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, जानें क्या है मामला
आजमगढ़ पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर हम संकल्पित हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हमारा प्रवास बनाया गया और मुझे बहुत खुशी है कि हमारे कार्यकर्ता अपने-अपने लोकसभा में जो जिम्मेदारी दी गई है उसका कुशलता के साथ उत्तर प्रदेश में निर्वहन कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश पूरे देश को लीड कर रहा है. अयोध्या के बाद जिस तरह का वातावरण दिखाई दे रहा है, उससे साफ होता है कि, जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया है. देश की 100 करोड़ से अधिक जनता तय कर चुकी है कि एक बार फिर से मोदी सरकार. इसी के साथ ही आजमगढ़ में यादवों के गढ़ तोड़े जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि पार्टी जहां-जहां बुलाएगी वहां -वहां जाएंगे.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “भाजपा का वोट शेयर बढ़े, लोग भाजपा से जुड़े इसके लिए पूरे देश में अभियान चल रहा है. इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम चालू है. उत्तर प्रदेश में मेरा पहला प्रवास आजमगढ़ का है.” इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, मेरे लिए और गौरव की बात है, करीब 400 साल पहले मेरे पूर्वज यहीं से गए थे. आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश से मेरा विशेष रिश्ता भी है. मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच आकर अत्यंत आनंदित हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…