देश

“पति और जेठ को लुढ़का दिया है, लाशें उठवा लो”, आंखों में गुस्सा, हाथ में पिस्टल,थाने में दनदनाते हुए घुसी महिला

MP Crime: सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद फिल्मी स्टाइल में हाथ में पिस्तौल लेकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गई. अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर इंगोरिया में हुई. मृतकों की पहचान आरोपी सविता के पति राधेश्याम (41) और उसके जेठ दिनेश (47) के रूप में हुई है.

संपत्ति विवाद में कत्लेआम

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने कहा, “राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश ने बड़नगर अस्पताल में गोली लगने से दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया.” यादव ने कहा, “उसने पहले अपने पति और फिर अपने जेठ को गोली मारी. सविता (35) एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है. प्रथम दृष्टया, यह संपत्ति विवाद का नतीजा लगता है.”

यह भी पढ़ें: मारा गया आतंकी मसूद अज़हर! सोशल मीडिया पर ब्लास्ट का वीडियो वायरल, नेटिजन्स दे रहे गजब प्रतिक्रिया

पुलिस के भी उड़े होश

इस घटना के बारे में बात करते हुए इंगोरिया पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सरिता नाम की महिला पिस्तौल लेकर थाने पहुंची. उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि पिस्तौल उसके पति राधेश्याम की थी और उसने इसका इस्तेमाल अपने जेठ दिनेश और अपने पति पर गोलियां चलाने के लिए किया था.

महिला की कहानी सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए. उन्होंने जांच शुरू कर दी कि महिला जो कह रही है उसमें कितनी सच्चाई है. उन्हें जल्द ही पता चल गया कि उसने जो कुछ भी कहा था वह वास्तव में सच था और वास्तव में ऐसी घटना घटी थी. पुलिस को पता चला कि 2 लोगों में से एक राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस तुरंत दिनेश को उज्जैन के जिला अस्पताल ले गई और वहां इलाज के लिए भर्ती कराया. हालांकि वह शख्स बच नहीं सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आंगनवाड़ी में काम करती है आरोपी महिला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला सरिता आंगनवाड़ी में काम करती है. कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से उसका पति और देवर उसे प्रताड़ित कर रहे थे. वह तमाम प्रताड़नाओं से बहुत दुखी और परेशान थी. उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि जमीन को लेकर उसके पति और जेठ आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे. इसी वजह से उसने उन्हें मारने का फैसला किया.

“मुझे मारने के लिए पिस्टल लाया था जेठ”

सरिता ने आगे आरोप लगाया कि सोमवार सुबह उसका जेठ पिस्तौल लेकर उनके घर आया. महिला का आरोप है कि पिस्तौल उसे मारने के लिए थी. वह उस आदमी से हथियार छीनने में कामयाब रही और उसने अपने पति और जेठ पर गोली चला दी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

12 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago