देश

Ayodhya Ram Mandir: नहीं है अयोध्या एयरपोर्ट पर जगह… कानपुर में उतर सकते हैं चार्टर्ड प्लेन, 12 हवाई अड्डों पर पार्किंग की सुविधा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह दिखाई दे रहा है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न होगा. इसी के बाद मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दे रहा है. लोगों से घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की गई है. तो वहीं अपने राम लला का लोग आसानी से दर्शन कर सकें औऱ पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अयोध्या में एयरपोर्ट का भी शुरू हो चुका है और लगातार फ्लाइट यहां से उड़ान भर रही हैं. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले मेहमानों के विमान उतरने के लिए अयोध्या में जगह नहीं है. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पांच राज्यों में 12 एयरपोर्ट्स को चुना है, जहां इन विमानों को पार्क किया जाएगा.

उतरेंगे 46 चार्टेड विमान

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में बड़ी संख्या में अतिथियों के पहुंचने का अनुमान है. माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले वीवीआईपी समेत विदेशी मेहमानों के 48 चार्टर्ड विमान उतरेंगे, लेकिन अयोध्या में एक साथ इतने विमानों के उतरने की जगह नहीं है. इसलिए कानपुर समेत पांच राज्यों के 12 एयरपोर्ट पर इन विमानों को पार्क करने की तैयारी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जुटा हुआ है. इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म की प्रक्रिया के खिलाफ…शंकराचार्यों को भी है आपत्ति; कोर्ट में दायर हुई PIL

इन राज्यों को चुना गया

बता दें कि कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है. पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 12 एयरपोर्ट्स को विमानों को पार्क करने के लिए चुना गया है. खबर सामने आई है कि अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या हवाई अड्डे पर केवल चार पार्किंग स्थल है. ऐसे में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है. अयोध्या के एयरपोर्ट पर जो पार्किंग की व्यवस्था है, उसमें एक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान इंडिया वन पार्क होगा. राष्ट्रपति और एक विदेशी मेहमान का विमान भी पार्क होगा तो वहीं फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का निजी विमान भी अयोध्या पहुंचेगा. तो वहीं खबर सामने आई है कि करीब 48 विमानों की लैंडिंग अयोध्या में होने के बाद इन्हें अन्य एयरपोर्ट पर पार्क किया जाएगा.

मांगी गई रिपोर्ट

विमानों की पार्किंग की व्यवस्था के बीच प्राधिकरण ने पांच राज्यों के 12 एयरपोर्ट्स से जगह की रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि अयोध्या से एक हजार किलोमीटर की दूरी के अंदर 12 हवाई अड्डों को भी शामिल किया गया है, जिसमें यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कुशीनगर, गोरखपुर, खजुराहो, गया, भोपाल, जबलपुर, देवघर, देहरादून है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

58 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 hours ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago