मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी दल चुनावी रणनीति बनाने और उम्मीदवारों के नाम पर लगातार मंथन कर रहे हैं. राज्यों के इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है. विधानसभा चुनावों के नतीजे कहीं न कहीं पार्टियों के आगे का भविष्य भी तय करेंगे. ऐसे में सभी चुनावी मैदान में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को फतह करने के लिए कर्नाटक मॉडल की राह पर चलने का फैसला किया है.
एक तरफ बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 39 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है. वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक की तरह एमपी में भी भ्रष्टाचार के मुद्दे को अपना चुनावी हथियार बनाया है. जिसके सहारे चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कर्नाटक चुनाव प्रभारी रहे रणदीप सुरजेवाला को भी मध्य प्रदेश में उतार दिया है. सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में पार्टी चुनावी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और अत्याचार वाला प्रदेश बन गया है. शिवराज सिंह चौहान ठगराज बन गए हैं. बीजेपी ने युवाओं और व्यापारियों को ठगने का काम किया है. कमलनाथ ने आगे कहा कि ” मैं पूछता हूं कि भ्रष्टाचार के बारे में क्या बताऊं तो लोग खुद ही बोल देते हैं कि ‘ पैसे दो काम लो’.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के सबसे बड़े हथियार हिंदुत्व पर भी फोकस कर लिया है. कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए हिंदू वोटबैंक को अपने पाले में लाने की कवायद में जुट गई है. जिसके लिए हाल ही में पूर्व सीएम कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन करवाया था. अगले महीने कथावाचक प्रदीप मिश्रा का दरबार भी कमलनाथ की अगुवाई में लगने वाला है.
यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव, जल्द जारी हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट
दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर किसी तरह का कोई भी प्रतिबंध नहीं लगेगा. बजरंग दल में अच्छे लोग भी हैं. कुछ लोग संगठन को बदनाम करते हैं और दंगा-फसाद करवाते हैं. उनके खिलाफ सरकार बनने पर कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…