सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
हरियाली तीज
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज (Hariyali Teej) का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद अहम होता है. इस दिन महिलाएं खूब सज-संवर कर महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं. सभी विवाहित महिलाएं इस खास दिन भोलेनाथ और मां गौरी से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं. इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारी के लिए महिलाएं अभी से बाजार में जमकर शॉपिंग कर रही हैं. इसी खास दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं ज्यादातर साड़ी और सूट खरीदती हैं और पूरा सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है. इस बीच महिलाएं इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि हरियाली तीज (Hariyali Teej Look) पर आखिर वो क्या पहनें जिसमें वो सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बी टाउन हसीनाओं के खूबसूरत और स्टाइलिश ग्रीन साड़ी लुक, (Green Saree Look) के बारे में जिन्हें रीक्रिएट कर आप भी पा सकती हैं सेलिब्रिटी लुक (Celebrity Look).
कियारा अडवाणी (Kiara Adwani) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके साड़ी लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. तो अगर आप हरियाली तीज में स्टाइलिश और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो कियारा का ये लुक बेस्ट इंस्पिरेशन (Best Inspiration) हो सकता है.
फोटो में आप देख सकते हैं कि कियारा ने ग्रीन कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी हुई है यह साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी ही स्टाइलिस्ट भी है. इसके साथ ही कियारा ने प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया हुआ हैं साथ ही झुमके भी पहनें हुए हैं जिसमें कियारा बेहद शानदार लुक में दिखाई दे रही है.
अगर तीज पर आप ग्रेस और एलिगेंस के साथ-साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं और ज्यादा तड़क-भड़क नहीं पहनना चाहतीं तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का ये साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट है. आपकी हरी साड़ी हल्की या प्लेन है तो उसे आकर्षक बनाने के लिए आपको उसके साथ हैवी ब्लाउज कैरी करना चाहिए.
आप प्लेन साड़ी के साथ स्टोन, हैवी एंब्रॉयडरी या सीक्वेंस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं. हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हैवी ब्लाउज के साथ आप बहुत ज्यादा ज्वेलरी ना पहनें, इससे स्टाइल वीक पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:Smartphone Alert: मोबाइल के कवर में ना रखें ये चीजें, वरना कभी भी हो सकता है ब्लास्ट, हो जाएं अलर्ट
मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. अब उनका ये ग्रीन शीयर साड़ी लुक ही ले लीजिए. अगर आप हरियाली तीज पर कोई मॉर्डन लुक कैरी करना चाह रही हैं तो आप मौनी की तरह शीयर ग्रीन साड़ी कैरी कर सकती है.इसके साथ अगर आप हॉल्टर नेक स्टाइल का ब्लाउज पहनेंगी तो सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी.
आप चाहें तो डीप नेक या विदाउट स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती है. बस इसके साथ आपका मेकअप बैलेंस होना चाहिए.
अगर आपको हरी साड़ी पहननी है तो हरियाली तीज के दिन आपको अपने लुक और कलर कॉम्बिनेशन पर भी गौर करना चाहिए. आप नीना गुप्ता (Neena Gupta) के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
हरे रंग के साथ रेड, पिंक, ऑरेंज, मजेंटा, येलो कलर के ब्लाउज कैरी करेंगी तो कलर ब्लॉकिंग आपको किसी खास बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) जैसा फील कराएगी. ये कलर कॉम्बिनेशन आपकी सिंपल साड़ी में भी चार चांद लगा देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…