MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद जारी काउंटिंग के रुझानों बीजेपी की प्रचंड जीत का संकेत मिल रहा है. बीजेपी जहां 140 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस की महज 80 सीटों में सिमटती नजर आ रही है. इसके चलते बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक में जोश देखने को मिला है. इस जीत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को बधाई दी है और जीत का क्रेडिट देते हुए उनके नेतृत्व की जमकर तारीफ की है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में दिख रही बढ़त को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’. आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी साल 2018में हार गई थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी. इसके चलते बीजेपी की साख इस बार दांव पर थी और रुझान यह बता रहे हैं कि बीजेपी ने अपनी साख नहीं बताई, बल्कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. खास बात यह भी है कि बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार नहीं घोषित किया था, जिसके चलते सभी जगह मुख्य नेता के तौर पर चेहरा प्रधानमंत्री का ही था.
पीएम मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की स्ट्रेटजी के चलते बीजेपी ने इस मुश्किल चुनाव को आसान बना दिया. इस नीति के तहत बीजेपी ने अपने कई केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के सांसद तक चुनाव में उतार दिए थे, जिसका फायदा बीजेपी को मिला है. इन दिग्गजों ने केवल अपनी सीट पर जीत सुनिश्चित की है, बल्कि आस पास की अन्य सीटों पर पार्टी के लिए पॉजिटिव माहौल छोड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…