देश

Rajasthan Election Result 2023: रिजल्ट से पहले मायावती ने लिया बड़ा एक्शन, सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से किया निष्कासित

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Election) चुनाव का रिजल्ट आज सामने आ जाएगा और ये तय हो जाएगा कि जनता ने किसे पसंद किया और किस पार्टी के सितारे बुलंद हुए. लेकिन इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा एक्शन लिया है और शनिवर को बसपा की जयपुर जिला इकाई ने पार्टी नेता सुमरत सिंह जहाजी को निष्कासित कर दिया है.

इस सम्बंध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि अनुशासनहीनता और विपक्षी गतिविधियों में शामिल होने की विभिन्न रिपोर्टों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया और सुमरत सिंह जहाजी को निष्कासित किया जाता है. इसी के साथ ही बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में ये भी कहा गया कि, सुमरत सिंह जहाजी की अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के बारे में कई चेतावनियों के बावजूद उनके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ. इसीलिए पार्टी के हित में उन्हें शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. बता दें कि सुमरत सिंह राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. उन्होंने राज्य समन्वयक के रूप में कार्य किया और राजस्थान में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी थे.

ये भी पढ़ें- Election Results 2023 Live: एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

मालूम हो कि 3 दिसंबर यानी रविवार को चार राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे सामने आ जाएंगे. इस दौरान सुबह से रुझान सामने आ रहे हैं. इनमें से सबसे ज्यादा जिन दो राज्यों पर लोगों की नजर है वो हैं मध्यप्रदेश और राजस्थान. इसी दौरान ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में छोटे दल, मुख्यरूप से बसपा किंगमेकर के रूप में सामने आ सकती है. फिलहाल तो वोटों की काउंटिंग जारी है, जिसमें से राजस्थान और मध्य प्रदेश की बात करें तो भाजपा आगे चल रही है और कांग्रेस दूसरे नम्बर पर है. तो वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो इन चुनाव परिणामों में छोटे दलों की भूमिका अहम साबित हो सकती है. हालांकि एमपी में सत्ता पर भाजपा काबिज है जबकि राजस्थान में कांग्रेस है तो. तो वहीं जो एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमें भी भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई दिलचस्प दिखाई दी है. फिलहाल लड़ाई कांटे की होती दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

24 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

57 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago