देश

MP: फेसबुक पोस्ट पर भड़कीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल, बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं घर, भागे डॉ. आनंद राय

MP: मध्यप्रदेश में चुनाव आते ही राजनीति के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं. व्यापम घोटाले में व्हिसल ब्लोअर इंदौर के डॉ. आनंद राय के एक पोस्ट से मध्य प्रदेश में भाजपा की नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल इतनी आहत हुईं कि वे आंनद के घर पहुंच गईं. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर आनंद राय को घर आकर जूते मारने की बात कही थी.

आनंद ने फेसबुक पर लिखा था यह

दरअसल आनंद राय ने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि रंजना बघेल चुनाव में जयस का साथ देने वाली हैं. इसके बाद तो रंजना गुस्से से भर गईं और उन्होंने वीडियो जारी कर आनंद राय को घर आकर जूते मारने की बात कह डाली. बात केवल यहीं तक होती तो भी गनीमत थी रंजना तो सीधे रात में आनंद राय के इंदौर स्थित घर पर ही पहुंच गईं. हालांकि आनंद राय तो उन्हें नहीं मिले लेकिन उनकी पत्नी से रंजना की जमकर बहस हुई.

ऐसा कभी नहीं होगा

वहीं रंजना बघेल के चुनाव में जयस का साथ देने वाली इस पोस्ट पर रंजना का कहना था कि ऐसा कभी नहीं होगा. रंजना ने खुद को भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए इस मामले में कहा कि मुझे इस बात की जानकारी मिली कि इंदौर से डॉ. आनंद राय ने मेरे बारे में गलत पोस्ट की है. एक पुरानी तस्वीर में हीरालाल के साथ मनावर में एक जनपद की एक नवनिर्मित भवन का लोकार्पण था, उसमें राजवर्धन आए थे, उसी फोटो को शेयर करते हुए डॉ. आनंद राय ने अपनी पोस्ट में कहा कि रंजना बघेल आने वाले चुनाव में जयस का साथ देंगी.

इसे भी पढ़ें: UP News: आगरा के कोर्ट में भिड़े वकील और पक्षकार, जमकर हुई मारपीट

पूर्व मंत्री रंजना ने कहा कि मैं डॉ. राय को चैलेंज करना चाहती हूं, मुझे भाजपा की मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए 30 साल हो चुके हैं. मुझे झूठ बोलना नहीं आता है. मैने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी महिला नेता हूं. आपने (आनंद राय ने) जो टिप्पणी की, उसे डिलीट करें, वरना मैं FIR दर्ज करवाऊंगी, नहीं तो मैं घर आकर जूते मारूंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

12 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago