खेल

Hockey India: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बयान, बोले- रैंकिंग नहीं इन बातों पर दो ध्यान!

Hockey India: हॉकी प्रो लीग 2022-23 में लगातार चार प्रभावशाली जीतों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ताजा विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि खिलाड़ियों की प्राथमिकता अपने मौकों को भुनाना और विपक्षी टीम पर दबाव बनाना है ना कि रैंकिंग के बारे में सोचना. जीत की हैट्रिक के बाद, भारतीय टीम ने प्रो लीग के आखिरी घरेलू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार रात शानदार प्रदर्शन किया और 2-2 (4-3 शूट आउट) की जीत हासिल की.

इससे पहले भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 और 6-3 से तथा ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया था. भारत के इस प्रदर्शन ने उसे प्रो लीग की पूल तालिका में आठ मैचों में 19 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है. स्पेन आठ मैचों में 17 अंकों के साथ दूसरे, अर्जेंटीना 13 अंकों के साथ तीसरे और विश्व चैंपियन जर्मनी 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बड़ा बयान

इन परिणाम से भारत विश्व रैंकिंग में ऊपर आ गया है क्योंकि उसने रैंकिंग में अपने से ऊपर की टीमों को हराया है. भारत ने घर में जब अपना अभियान शुरू किया था तो वह विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर था जबकि जर्मनी पहले और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर था. भारत अब रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गया है जबकि जर्मनी तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: मिशन वर्ल्ड कप! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर, IPL से पहले लगेगा वनडे का तड़का

प्रो लीग में 11 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर हरमनप्रीत ने कहा,”मुझे लगता है कि ये चीजें (विश्व रैंकिंग) हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती है. जब हम खेलते हैं तो हम इसका ध्यान नहीं रखते हैं. हमारी एकमात्र प्राथमिकता मौकों को भुनाना और विपक्षी टीम पर दबाव बनाना है. कुछ युवा खिलाड़ी, जिन्हे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है, ने अपने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

प्रमुख ड्रैग फ्लिकर ने साथ ही कहा कि विश्व का सबसे ज्यादा सीटों वाला बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारत के लिए भाग्यशाली रहा है क्योंकि यहां भारत कभी एक मैच नहीं हारा है. भारतीय टीम अब राउरकेला से नई दिल्ली रवाना होगी जहां वह पांचवें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में हिस्सा लेगी जो 17 मार्च को होगा. इसके बाद उन्हें दो सप्ताह का ब्रेक मिलेगा. टीम इसके बाद राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में इकठ्ठा होगी.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

7 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

29 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

39 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

41 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

50 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

59 minutes ago