देश

मध्यप्रदेश में शर्मसार हुई इंसानियत; कहीं मंदिर के बाबा ने लांघी मर्यादा, तो कहीं पड़ोसी ने मासूम बच्ची को बनाया निशाना

रिपोर्ट- मनोज


मध्य प्रदेश से अपराध की दो ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने सामाजिक सुरक्षा और भरोसे पर कड़ा प्रहार किया है. पहली घटना ग्वालियर के भितरवार की है, जहाँ एक मंदिर के बाबा ने पवित्रता को ताक पर रखकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. वहीं दूसरी ओर, मंदसौर में एक मासूम दिव्यांग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने हैवानियत की. दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शिकंजे में ले लिया है.

मंदिर के बाबा की काली करतूत

भितरवार अनुभाग के करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल जाएगा. यहाँ एक 65 साल के बुजुर्ग बाबा, जिसका नाम हरिराम बताया जा रहा है, ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. बताया जा रहा है कि यह घटना 4 दिसंबर की है. आरोपी बाबा रात के अंधेरे में युवती के घर में घुस गया. जब युवती सो रही थी, तब बाबा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया.

ग्रामीणों ने सिखाया सबक

पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और आपबीती अपनी मां और भाई को सुनाई. जैसे ही गांव वालों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने आरोपी बाबा को दबोच लिया. गुस्से से भरे ग्रामीणों और मंदिर के गुरु ने जब बाबा की पिटाई की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मारपीट और जुर्म कबूल करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल, महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

5वीं की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

दूसरी दर्दनाक खबर मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र से है. यहाँ महज 13 साल की एक नाबालिग बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई. यह बच्ची ना केवल उम्र में छोटी है, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर (दिव्यांग) है.

अपनी बेटी को बनाया मोहरा

इस मामले का आरोपी 25 वर्षीय किशोर पिता प्रभु लाल भील है, जो पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है. हैवानियत का तरीका इतना शातिर था कि आरोपी अपनी ही 7 साल की मासूम बेटी के जरिए पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर बुलाता था. चूंकि आरोपी का घर स्कूल के पास ही था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ. वहां ले जाकर वह बच्ची के साथ गलत काम करता था.

धमकी देकर साधी चुप्पी

राज मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण बच्ची डरी हुई थी, ऊपर से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था. मामला तब खुला जब बच्ची को तेज पेट दर्द हुआ. मां ने जब प्यार से पूछताछ की, तो बच्ची ने टूटकर सारा सच उगल दिया.

मंदसौर एसपी टी.एस. बघेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ED कार्रवाई पर बवाल! हाईकोर्ट में भीड़ के कारण सुनवाई टली, ममता बनर्जी ने निकाला विरोध मार्च

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

9 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

20 minutes ago

पेशी पर आ रही ओडिशा पुलिस पर हमला, फायरिंग कर NDPS आरोपी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया

रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…

25 minutes ago

छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…

27 minutes ago

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

1 hour ago