रिपोर्ट- प्रशांत
राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र और राज्यों की बीजेपी सरकारों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया और अपने बयानों के जरिए यह साफ कर दिया है कि जिसे भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार कहती है, वह असल में आम आदमी के लिए तबाही की रफ्तार बन चुकी है. राहुल का कहना है कि आज देश में भ्रष्टाचार, सत्ता का घमंड और वीआईपी कल्चर इस कदर हावी हो गया है कि गरीब और मध्यम वर्ग की जान की कोई कीमत ही नहीं रह गई है.
राहुल गांधी ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए व्यवस्था की खामियों पर गहरी चोट की है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वो कौन सा ‘VIP’ है जिसे बचाने के लिए सत्ता अपनी पूरी ताकत लगा रही है? उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड की याद दिलाते हुए कहा कि देश देख चुका है कि कैसे सत्ता के नशे में चूर लोग अपराधियों को ढाल देते हैं, जबकि पीड़िता को न्याय पाने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगानी पड़ती है. राहुल का सीधा सवाल है कि क्या इस देश में कानून सबके लिए कभी बराबर होगा?
देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही बदहाली की खबरों पर दुख जताते हुए राहुल ने कहा कि इंदौर में जहरीला पानी पीने से लोगों की जान जा रही है, तो वहीं दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोग दूषित सप्लाई के कारण बीमारियों के साये में जीने को मजबूर हैं.
उन्होंने अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति पर भी कड़ा प्रहार किया. राहुल ने कहा:
“जब सरकारी अस्पतालों में चूहों के कुतरने से नवजातों की जान जाती है या घटिया कफ सिरप से बच्चों की मौत होती है, तो इसे सिर्फ ‘लापरवाही’ कहना गलत होगा. यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की मार है.”
पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर राहुल ने ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ (सांठगांठ वाली पूंजीवाद) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की अरावली पहाड़ियां हों या देश के अन्य प्राकृतिक संसाधन, अरबपतियों के फायदे के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. जंगल काटे जा रहे हैं और पहाड़ खोखले किए जा रहे हैं, जिसका नतीजा प्रदूषण और आपदा के रूप में आम जनता भुगत रही है.
राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि आज पुल गिर रहे हैं, सड़कें धंस रही हैं और आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया केवल ‘फोटो-ऑप’ (तस्वीरें खिंचवाना) और मुआवजे का ऐलान करने तक सीमित है. उन्होंने अंत में जोर देकर कहा कि यह डबल इंजन सरकार सिर्फ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए चल रही है, जबकि आम हिंदुस्तानी के लिए यह विकास नहीं, बल्कि हर दिन उसकी जिंदगी को कुचलने वाला तंत्र बन गया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…
Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…