देश

शशि थरूर के रास्ते पर निकले मनीष तिवारी! कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं

संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच कांग्रेस पार्टी अपने ही घर में घिर गई है. पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी (Manish Tiwari) को कांग्रेस ने संसद में बहस के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरों पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. अब मनीष तिवारी ने इस विषय को लेकर तंज कसा है.

Manish Tiwari ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने 1970 की हिट बॉलीवुड फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के एक प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत की कुछ पंक्तियों के साथ अपनी बात रखी. लिखा-, “है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं. जय हिंद.”

लोकसभा में कांग्रेस ने नहीं दिया बोलने का मौका

शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं. इन तीनों को ही कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी का पक्ष रखने का मौका नहीं दिया. समाचार रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया?

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे Manish Tiwari

असल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को वैश्विक स्तर पर बताने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिसमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद भी शामिल थे. हालांकि, जब संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा चल रही है, तो किसी भी नेता को कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं की सूची में जगह नहीं मिली.

यह भी पढ़ें- Monsoon Session : ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह लोकसभा में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब, शाम को पीएम मोदी का होगा समापन भाषण

रिपोर्ट में एक कांग्रेस सांसद के हवाले से कहा गया कि पार्टी ने चर्चा के दौरान संसद में बोलने के लिए नए सांसदों को चुना. ऐसा इसलिए कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडलों ने ‘सरकार के पक्ष में बात की.’ हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठाती रही है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

11 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

14 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

33 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago