उत्तर प्रदेश

UP News: गोरखपुर ‘स्मार्ट समाधान’ के लिए चर्चा में. चेन्नई को पीछे छोड़ गोरखपुर बना देश का पहला अर्बन फ्लड मैनेजमेंट शहर

UP News: एक समय था जब बरसात होते ही गोरखपुर (Gorakhpur) शहर की सड़कों पर जलभराव आम बात थी. हर साल मानसून के आते ही बाढ़ और जलजमाव की स्थिति शहर की रफ्तार रोक देती थी. लेकिन अब तस्वीर बदल गई है. अब गोरखपुर जलभराव के लिए नहीं, बल्कि देश के सबसे आधुनिक और तकनीक-संपन्न अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के लिए जाना जा रहा है. जलभराव से निजात के लिए जूझ रहे गोरखपुर के अधिकारियों ने चेन्नई जाकर वहां के सिस्टम को समझा. फिर उसका बेहतर संस्करण गोरखपुर में ही तैयार करते हुए उन्हें कोसों पीछे छोड़ दिया.

स्मार्ट अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल रखता है नजर

उत्तर प्रदेश सरकार और गोरखपुर (Gorakhpur) नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से देश का पहला स्मार्ट अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल (UFMC) यहां स्थापित किया गया है, जो बारिश के हर बूंद पर नजर रखता है. गोरखपुर नगर निगम का 20 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट न केवल जलभराव से राहत दिला रहा है, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक नया मानक स्थापित कर रहा है.

गोरखपुर ‘स्मार्ट समाधान’ के लिए चर्चा में

अब गोरखपुर जलभराव के लिए नहीं, बल्कि ‘स्मार्ट समाधान’ के लिए चर्चा में है. गोरखपुर की भौगोलिक स्थिति एक कटोरे जैसी, इसलिए था समाधान ज़रूरी गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया कि,

“गोरखपुर शहर की भौगोलिक बसावट कटोरेनुमा है, जिसके चारों ओर नदियां हैं. तल कम होने के कारण बारिश का पानी यहां रुक जाता है. हमने एक ऐसा सिस्टम विकसित किया है जो 100 मिमी तक की बारिश को संभालने में सक्षम है. अब यह ऑटोमैटिक पंपिंग सिस्टम से लैस है, जहां रियल टाइम डेटा के अनुसार पंप ऑन-ऑफ होते हैं. सोगरवाल ने बताया किपहले जहां 2 घंटे तक जलभराव रहता था, अब वहां 1 घंटे में और जहां 1 घंटे लगता था, वहां 15 मिनट में पानी निकल रहा है. हमने 28 हॉटस्पॉट और 85 प्वाइंट चिन्हित किए हैं. हाल ही में राष्ट्रपति के दौरे के दिन गोरखपुर में 90 मिमी बारिश हुई थी. फिर भी पूरे शहर में जलभराव की कोई स्थिति नहीं बनी. नगर आयुक्त ने बताया कि हमारी टीम ने पूर्व अनुमान के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर पंप, कर्मचारियों और सफाई टीमों को पहले ही तैनात कर दिया था.

हर नाले को टैप कर इन्वेंटरी तैयार- सोगरवाल

नगर निगम भवन स्थित यूएफएमसी कंट्रोल रूम में रियल टाइम मॉनिटरिंग, वाटर लेवल सेंसर, जीपीएस टैग्ड ड्रेनेज और रेन गेज सिस्टम लगे हैं. इस बावत भी सोगरवाल से बातचीत हुई. उन्होने बताया कि हमने हर नाले को टैप कर इनकी इन्वेंटरी तैयार की है. रेन गेज हर 4 किमी पर लगाया गया है, जो हर 15 मिनट पर हाइपर लोकल डेटा देता है. मास्टर प्लान 100 वर्षों के वर्षा आंकड़ों पर आधारित है. यह भारत का पहला फुल ऑपरेशनल अर्बन फ्लड सिस्टम है.

जलभराव होना अब अतीत की बात- डॉ. सौम्या

अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेंटर की प्रभारी डॉ. सौम्या श्रीवास्तव बताती हैं कि यह यूपी ही नहीं, भारत का पहला पूरी तरह ऑपरेशनल और स्मार्ट फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम है. थोड़ी सी बारिश में जलभराव होना अब अतीत की बात हो चुकी है. उनके मुताबिक नेपाल की सीमा से सटे होने और तटीय नहीं होने के बावजूद गोरखपुर को चेन्नई जैसे शहरों के समकक्ष तकनीक से सुसज्जित किया गया है. गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव कहते हैं कि हमारे अधिकारियों ने चेन्नई और बेंगलुरु जाकर वहां के सिस्टम को समझा. फिर उसका बेहतर संस्करण गोरखपुर में तैयार किया.

इसे भी पढ़े- प्रेमी के लिए पत्नी बनी हत्यारिन, शराब पिलाकर पति को नहर में फेंका, आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है ऐसा मामला

आज यह सिस्टम पूरे देश के लिए मॉडल बन गया है. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. वेंकटेश दत्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यूपी के कई शहर जलभराव से जूझते हैं. ऐसे में गोरखपुर जैसा सिस्टम बाकी नगर निगमों के लिए आदर्श बन सकता है. रियल टाइम डेटा और टेक्नोलॉजी के उपयोग से फ्लड रिस्पॉन्स अब तेज और प्रभावी हो गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

6 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

8 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

57 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

58 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago