देश

UP News: बीजेपी विधायक अनिल शर्मा पर MP-MLA कोर्ट ने तय किए आरोप, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का है मामला

UP News: भाजपा के चार बार के विधायक अनिल शर्मा जमीन धोखाधड़ी मामले में बुरी तरह से फंस गए हैं. उनके ऊपर बुलंदशहर में स्पेशल MP-MLA कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है. अनिल शर्मा पर आरोप हैं कि उन्होंने साल 2019 में एक निजी कंपनी के 980 वर्ग मीटर के प्लॉट पर स्वामित्व का दावा करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाए थे. इस मामले में कोर्ट ने शर्मा को तलब किया है औऱ उनके खिलाफ धारा 420,468,471 के तहत आरोप तय कर दिया है.

बता दें कि शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से अनिल शर्मा विधायक हैं और वह लगातार चौथी बार विधायक बने हैं और वह यूपी सरकार में वन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. केस के मामले में अधिवक्ता जावेद अख्तर ने मीडिया को जानकारी दी कि, अनिल शर्मा के खिलाफ बुलंदशहर की कंपनी ‘वैष्णो इंफ्राहोम्स प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से नीरज त्यागी ने शिकायत दर्ज की है, जो कि बुलंदशहर के रहने वाले हैं. उन्होंने अनिल शर्मा पर आरोप लगाया है कि कंपनी की जमीन को हड़पने के लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे. इसी के बाद अनिल शर्मा के साथ ही कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी कोर्ट में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी. खबरों के मुताबिक, साल 2019 में अनिल शर्मा ने जिस 980 वर्गमीटर जमीन के लिए जाली दस्तावेज तैयार कराए थे, वो जमीन वैष्णो इंफ्राहोम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पहले से ही रजिस्टर्ड थी.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: पहली पत्नी को जिंदा जलाया…दूसरी की गला दबाकर की हत्या, दहेज की लालच में पूर्व BDC पति बना हैवान

22 नवंबर को कोर्ट सुनाएगी फैसला

अधिवक्ता जावेद अख्तर ने कोर्ट द्वारा फैसला दिए जाने को लेकर जानकारी दी गई कि, इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने गवाही और अदालती कार्यवाही के आधार पर अनिल शर्मा को दोषी पाया है. फिलहाल अनिल शर्मा पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी) और 471 (धोखाधड़ी से वास्तविक दस्तावेजों का इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और कोर्ट ने उनको तलब किया है. अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट अपना फैसला 22 नवंबर को सुनाएगी.

जाएंगे ऊपरी अदालत में

दूसरी ओर इस पूरे मामले पर अनिल शर्मा के वकील संदीप भारद्वाज ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि विधायक अनिल शर्मा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. संपीद भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा है कि, शिकायतकर्ता नीरज त्यागी वैष्णो इंफ्राहोम्स प्राइवेट लिमिटेड से नहीं जुड़े हैं. इसलिए वह इस तरह की शिकायत दर्ज करने के लिए अधिकृत नहीं हैं. अनिल शर्मा के अधिवक्ता ने ये भी कहा कि, कोर्ट ने मामले में गवाहों को कॉल किया था लेकिन कोई पहुंचा नहीं. अब हम आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर करने की तैयारी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago