देश

Rajasthan: सचिन पायलट ने BJP से मांगा 10 साल का हिसाब, पूछा- आपका एजेंडा क्या है? CM योगी के लिए बोल दी बड़ी बात

Rajasthan Elections: राजस्थान चुनाव में मतदान होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस प्रदेश में जोर-शोर से प्रचार करने में लगी हुई हैं. दोनों पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रखा है. इस क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने 10 सालों में क्या किया है? इसके बाद उन्होंने बीजेपी से सवाल पूछा कि आपका असल में एजेंडा क्या है?

सचिन पायलट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी (बीजेपी) यहां बार-बार हिटविकेट हो रही है. दूसरों पर उंगली उठाने से बेहतर है कि अपने अंदर झांके और देखें कि देश के लिए 10 साल में क्या किया. राजस्थान में आप क्या प्रस्तुत कर रहे हैं, आपका एजेंडा क्या है ? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यहां राजस्थान में हम पहले से अधिक बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे.

हिंदुस्तान-पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद करने का लगाया आरोप

इसके अलावा सचिन पायलट ने केकड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान और मंदिर मस्जिद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) यहां आए थे, उनसे पूछो कि यहां पर एलपीजी (LPG) सिलेंडर 1100 रुपये में क्यों बिक रहा है? अगर उनसे महंगाई के बारे में पूछेंगे तो वे तो वे कहते हैं हिंदुस्तान-पाकिस्तान. हम पूछते हैं कि किसानों के खिलाफ आपने 3 काले कानून क्यों बनाएं, तो जवाब आता है मंदिर और मस्जिद.

प्रियंका गांधी ने भी बोला हमला

वहीं प्रियंका गांधी ने भी एक रैली में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए जनता से कहा कि सोच लीजिए. यह फैसला आपको लेना है कि जितनी राहत मिल रही है, उसे बंद करना है या चलने देना है. आज समय आ गया है कि आप अपने अधिकारों की बात करें. क्योंकि आपकी संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी जी छीन रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

32 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

48 minutes ago