Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sultanpur: पहली पत्नी को जिंदा जलाया…दूसरी की गला दबाकर की हत्या, दहेज की लालच में पूर्व BDC पति बना हैवान

दहेज लोभी ने पहली पत्नी को 6 वर्ष पूर्व मार डाला था और फिर खुद को बचाने के लिए रिश्तेदारों की मध्यस्तता का सहारा लिया और किसी तरह जेल की सलाखों से बच गया था.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पूर्व बीडीसी ने दहेज की लालच में 10 वर्षों में दो पत्नियों को मौत की नींद सुला दिया है. दहेज लोभी ने पहली पत्नी को 6 वर्ष पूर्व मार डाला था और फिर खुद को बचाने के लिए रिश्तेदारों की मध्यस्थता का सहारा लिया और किसी तरह जेल की सलाखों से बच गया था, लेकिन दूसरी बार उसने फिर वही गलती कर दी और दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, लेकिन इस बार उसे कोई नहीं बचा सका और अब उसे परिवार समेत जेल में डाल दिया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बीते शुक्रवार को मुख्यालय से 30 किमी दूर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डड़वाकलां गांव में दोपहर करीब 3 बजे के करीब पूर्व बीडीसी (ग्राम पंचायत सदस्य) पंकज यादव के घर पर उनकी पत्नी रंजना यादव (27) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था. इस सूचना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया था तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए और नायब तहसीलदार जयसिंहपुर धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई की रंजना का गला दबाकर मारा गया है. उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे. इसी के बाद पुलिस ने पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja: “छठ पूजा में आइके बहुत आनंद महसूस हो रहल बा…”, गोमती तट पर पहुंचे सीएम योगी ने सभी को दी शुभकामनाएं

मृतका की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

वहीं खबर सामने आ रही है कि घटना के समय मृतका की सास बुधना, ससुर रामउजागिर यादव खेत में धान पीटने गए हुए थे तो वहीं देवर रोहित गाड़ी लेकर गया हुआ था. हालांकि इस पूरे मामले में मृतका की मां कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेलेपुर (राईबीगो) निवासी प्रभावती ने बेटी के पति समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराते हुए मृतका की मां ने ये भी आरोप लगाया है कि पंकज शराब के नशे में आकर आए दिन बेटी को मारता-पीटता था. चार दिन पहले ही रंजना ने मोतिगरपुर थाने में पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की थी. मृतका की मां ने ये भी बताया कि रंजना की 21 जून 2016 को पंकज के साथ शादी हुई थी और उसकी दो बेटियां भी हैं. बड़ी बेटी आर्या (5वर्ष) की है जो कि ननिहाल में रहती है और छोटी बेटी रिया 2वर्ष की है जो मां के साथ रहती थी. दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है. इसी के साथ मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पहली पत्नी को जला डाला था बेटी के साथ

बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में पंकज बीडीसी बना था औऱ 2013 में करौंदीकला के बहाउद्दीनपुर निवासी माताफेर की बेटी कुमारी के साथ उसकी पहली शादी हुई थी. वह दहेज का इतना लोभी था कि उसकी जितमी डिमांड पूरी करो, उतनी बढ़ती ही जाती थी. गांव वालों के मुताबिक, उसने अपनी पहली पत्नी के साथ ही डेढ़ साल की बेटी अंशिका को भी जलाकर मार डाला था, लेकिन इस घटना में वह साफ बच गया और रिश्तेदारों की मदद से जेल जाने से बच गया और मामला ठंडा करा दिया गया था. गांव वालों ने बताया कि पहली पत्नी की मौत की खबर पुलिस को भी नहीं लगी थी. पहली पत्नी से एक लड़का अंश यादव है जो ननिहाल में रहता है. तो वहीं रंजना की मां प्रभावती का आरोप है कि पंकज ने पहली शादी की थी ये बात उसने हम सबको बताया ही नहीं था. गांव वालों ने पंकज के बारे में बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और अक्सर बाहर ही रहता है. उसे पत्नी पर शक हो गया था कि कही उसका उसके भाई से संबंध तो नहीं. इस पर रंजना को वह साथ ले गया था, लेकिन एक माह पहले ही रंजना सुसराल आई थी और कुछ समय बाद पंकज भी लौट आया था. दोनों के बीच रोज ही लड़ाई होती रहती थी. गांव वालों ने कहा कि दोनों के झगड़ों को गांव के बड़े शांत करवा देते थे, लेकिन आखिर में वही हुआ, जिसका डर था. उसने अपनी दूसरी पत्नी को भी मार डाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital