देश

MP News: इंदौर में होली पर वकीलों और पुलिस के बीच झड़प, हाईकोर्ट चौराहे पर किया चक्काजाम

MP News: इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक विवादित घटना सामने आई, जिसमें वकीलों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया. घटना के अनुसार, होली खेलते समय कुछ बच्चों ने एक बुजुर्ग राहगीर को रंग लगाने की कोशिश की, जिसे उसने मना कर दिया. इस पर वहां मौजूद कुछ वकीलों ने राहगीर के साथ मारपीट कर दी. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव के दौरान वकीलों के साथ भी झड़प हो गई. पुलिस ने इस मामले में वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिससे वकील समुदाय में आक्रोश फैल गया.

हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराज वकीलों ने इंदौर के हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की. वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी.

विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच एक और विवाद हुआ. आरोप है कि तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के ड्राइवर को वकीलों ने नशे में होने के संदेह पर पीट दिया. इस दौरान वकीलों और थाना प्रभारी के बीच बहस भी हुई, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया.

पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला होली के दिन शुरू हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


ये भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से की मुलाकात


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago