खेल

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब परिवार संग रिलैक्स मूड में Rohit Sharma, इस खूबसूरत लोकेशन पर मना रहे छुट्टियां

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम को चैंपियन बनाने के बाद अब परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मालदीव के बीच और रेस्टोरेंट का मजा लेते नजर आ रहे हैं.

फाइनल में चमका Rohit Sharma का बल्ला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में रोहित का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं था. लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 83 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के निकले. उनकी इस पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया.

अब IPL में दिखेगा रोहित का जलवा

चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच खत्म हो चुका है. अब क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा के दमदार प्रदर्शन का इंतजार आईपीएल में रहेगा. वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. फैंस को एक बार फिर रोहित के बल्ले से विस्फोटक पारियों की उम्मीद होगी.


ये भी पढ़ें- आईपीएल 2025 में Impact Player Rule: क्या यह नियम बदल रहा खेल का रुख, या टीमों के लिए खड़ी कर रहा है मुसीबत?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago